Breaking News

कूड़ा रहित दून जन जागरूकता ऐप जारी किया

देहरादून। देहरादून कूड़ा रहित दून कार्यक्रम के अन्तर्गत जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसमें देहरादून शहर को साफ स्वच्छ रखने की सूचना ऐप पर देने की बात कही,अभियान के सदस्य अनूप नौटियाल ने कहा शहर में किसी भी मुहल्ले,सार्वजनिक स्थानों,सड़कों,चौराहों,कहीँ भी यदि कूडे़ का ढेर हो या कूड़ा बिखरा पडा़ हुआ हो इसकी जानकारी नागरिकों ने फोटो खींचकर इस ऐप पर डाल देनी है। फिर समय पर इस कूडे़ का निष्पादन किया जाएगा।

यह कार्यक्रम बडे़ शहरों में सफल हो रहा है।इसको नगर निगम के साथ मिलकर ही किया जा रहा है। कूडे़ को जलाना भी नहीं है सिर्फ एकत्र कूडे़ की जानकरी देनी है ताकि समय पर कार्यवाही की जा सके।जन जागरूकता कार्यक्रम में डिजिटल कार्यक्रम के सदस्य रितेश,और समाजसेवी जगमोहन मेहन्दीरता,एवँ महिला सदस्य मौजूद रही।