Breaking News

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा का 1 वर्ष का कार्यकाल रस सराहनीय: सूरज नेगी

-जिला कांग्रेस कार्यालय रुद्रप्रयाग में पार्टी कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर किया खुशी का इजहार

रुद्रप्रयाग: उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा के कार्यकाल का 1 वर्ष पूर्ण होने पर रुद्रप्रयाग जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिला कांग्रेस कार्यालय रुद्रप्रयाग में एकत्रित होकर मिष्ठान वितरण कर खुशी का इजहार कियाI

इस अवसर पर उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी ने कहा कि जिस प्रकार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा द्वारा लगातार कार्यकर्ताओं के बीच संवाद बनाकर पार्टी को राष्ट्रीय कार्यक्रमों का सफल आयोजन राज्य में करवाया उसे पार्टी कार्यकर्ताओं का लगातार मनोबल ऊंचा होता गयाI प्रदेश अध्यक्ष द्वारा राज्य में कांग्रेस की स्थिति को मजबूत करने के लिए निष्क्रिय हो रहे पार्टी कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर पार्टी को मजबूती प्रदान की साथ ही स्थानीय मुद्दों को लगातार उठाकर राज्य की भाजपा सरकार को बैकफुट पर खड़ा कियाI

नेगी ने कहा 1 वर्ष की अवधि में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष द्वारा बेरोजगारी बढ़ती महंगाई राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था गरीबों किसानों पिछड़ों दलितों राज्य व केंद्र के भ्रष्टाचार के मुद्दों पर जमकर आवाज उठाई और आज राज्य में कांग्रेस की स्थिति काफी हद तक ठीक हो चुकी है तथा जनता पुनः कांग्रेस की ओर देख रही है।

इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र बिष्ट व पार्टी के वरिष्ठ नेता व्यापार संघ अध्यक्ष राय सिंह बिष्ट ने कहा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा का 1 वर्ष का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा रहा तथा उन्होंने 2022 के विधानसभा चुनाव में हार के बाद कार्यकर्ताओं की हताशा को दूर करते हुए भविष्य के संघर्ष के लिए तैयार रहने का आह्वान किया, जिस पर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को पूर्ण समर्थन देने का फैसला कियाI

इस अवसर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चोपता के अध्यक्ष संपन्न नेगी जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव दीपक भंडारी पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेंद्र नौटियाल युवा कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री संतोष रावत गौरव सोनवाल मनोज सेमवाल श्याम सिंह पवार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।