Breaking News

स्वर्गीय रणजीत सिंह वर्मा की पुस्तक का विमोचन, उनके योगदान को किया याद

स्वर्गीय रणजीत सिंह वर्मा की पुस्तक का विमोचन, उनके योगदान को किया याद

देहरादून। स्वर्गीय रणजीत सिंह वर्मा के विचारों और स्मृतियों को लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से उनकी पुस्तक का विमोचन किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, मंगला माता और स्वर्गीय रणजीत सिंह वर्मा के पुत्र अजय वर्मा मौजूद रहे।

कार्यक्रम में स्वर्गीय रणजीत सिंह वर्मा के व्यक्तित्व, विचारों और समाज के प्रति उनके योगदान को याद किया गया। वक्ताओं ने उनकी स्मृतियों को संजोने और उनके विचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में पुस्तक की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

पुस्तक का विमोचन स्वर्गीय रणजीत सिंह वर्मा के जीवन और उनके विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में एक सराहनीय पहल के रूप में देखा जा रहा है। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि भी अर्पित की।