Breaking News

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार 2021 घोषित, नीरज चोपड़ा, रवि दहिया समेत 11 को खेल रत्न, महिला पैरा निशानेबाज अवनी लेखरा, क्रिकेटर शिखर धवन समेत 35 को अर्जुन अवॉर्ड

दिल्ली: इस वर्ष के राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों की घोषणा आज बुधवार को राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह में की गई। कुल 11 खिलाड़ियों को खेल रत्न एवं 35 खिलाडियों को अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा और रजत पदक जीतने वाले पहलवान रवि दहिया, ओलंपिक पदक विजेता मुक्केबाज लवलीना बोर्गोहेन, फुटबॉलर सुनील छेत्री, महिला क्रिकेटर मिताली राज, हॉकी खिलाड़ी पीआर श्रीजेश समेत कुल 11 खिलाड़ियों को खेल रत्न के लिए चुना गया है।   

इनके अलावा टोक्यो पैरालंपिक में गोल्ड समेत दो पदक जीतकर इतिहास रचने वाली महिला पैरा निशानेबाज अवनी लेखरा और क्रिकेटर शिखर धवन समेत 35 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया है। 

विदित हो कि नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक में भारत को पहली बार एथलेटिक्स में गोल्ड दिलाया जबकि अवनि लेखरा एक पैरालंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बनीं।