Breaking News

मुख्यमंत्री ने किया उत्तरांचल महिला एसोसिएशन “उमा” द्वारा आयोजित टीकाकरण जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभाग

विजेता महिलाओं को किया सम्मानित

देहरादून:  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरांचल महिला एसोसिएशन उमा द्वारा आयोजित टीकाकरण जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। सीएम धामी ने संस्था की ओर से उमा तीज सुंदरी व ऊमा तीज मलिका विजेता महिलाओं को सम्मानित भी किया। उत्तरांचल महिला एसोसिएशन द्वारा कोविड टीकाकरण जागरूकता को लेकर वैक्सीन है जरूरी स्लोगन प्रतियोगिता कराई गई। मुख्यमंत्री ने इस प्रतियोगिता के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड टीकाकरण के लिए प्रदेश में जन जागरूकता अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं। प्रदेश में तेजी से टीकाकरण अभियान भी चल रहा है। राज्य में 55 प्रतिशत लोगों का टीकाकरण हो चुका है। उत्तरांचल महिला एसोसिएशन द्वारा स्लोगन एवं विभिन्न माध्यमों से टीकाकरण के लिए लोगों को प्रेरित करने के अच्छे प्रयास किए जा रहे हैं।

काय्रक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने उमा तीज सुंदरी के रूप में स्वाति चौहान, आरती शर्मा और अर्चना सिंघल को जबकि तीज मलिका के लिए पुष्पा भल्ला, सारिका जायसवाल और अलका अग्रवाल को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर उत्तरांचल महिला एसोसिएशन की अध्यक्ष साधना शर्मा, सचिव नीलिमा गर्ग, कल्पना जोशी, स्वाति, अर्चना सिंघल, आरती शर्मा, अलका अग्रवाल उपस्थित थे।