Breaking News

“अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस” के अवसर पर “नेह ट्रस्ट फाउंडेशन” द्वारा समान समारोह का आयोजन

गोपेश्वर।  “गोपेश्वर में “अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस” के अवसर पर “नेह ट्रस्ट फाउंडेशन” द्वारा समान समारोह का किया गया आयोजन… अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही सात महिलाओं को पुरस्कृत किया गया… समाज में नशे की बढ़ाते हुए प्रचलन को देखते हुए नशा मुक्त समाज की शपथ ली गई।  कार्यक्रम में ट्रस्ट के निदेशक सुनील पुंडीर ने कहा कि महिला सशक्तिकरण के बिना समाज की कुरीतियों को नहीं हटाया जा सकता इसीलिए समय-समय पर मातृशक्ति को आमंत्रित एवम् सम्मानित करना अत्यंत ही अनिवार्य है।

मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी ने इस अवसर पर महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी एवं समाज के सर्वांगीण विकास हेतु युवाओं एवं मातृशक्ति का आह्वान किया। इस कार्यक्रम में “नेह ट्रस्ट फाउंडेशन” के संरक्षक डी एस बर्तावाल, सामाजिक कार्यकर्ता सुनील नाथन बिष्ट, वरिष्ठ नेता एवं शिक्षक वीरेंद्र असवाल, क्षेत्र पंचायत सीमा नेगी, श्रीमती दीप्ति कोठियाल, श्रीमती सीमा असवाल, पार्षद नगर पालिका गोपेश्वर श्रीमती सुशीला देवी, कुमारी प्रेरणा सेमवाल, श्रीमती ललिता देवी, कुमारी मुस्कान, कुमारी दिव्या, वरिष्ठ रंगकर्मी प्रकाश चंद्र, समाजसेवियों एवं प्रबुद्ध नागरिकों की सम्मानित उपस्थिति रही। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी ने मिलकर नशा मुक्त भारत की शपथ ली। “