Breaking News

आज मंगलौर में जनसभा को संबोधित करेंगे राहुल गाँधी

देहरादून : उतराखंड विधानसभा चुनाव के लिए सिर्फ तीन दिनों बाकी हैं। इसी के चलते सभी राजनैतिक पार्टियाँ पूरे जोरो शोरो से चुनावी प्रचार में लगी हुई है I कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को उत्तराखंड के मंगलौर में एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव व राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ, विधायक काजी निजामुद्दीन ने भी सभास्थल का निरीक्षण किया। सीओ पंकज गैैरोला ने बताया कि राहुल गांधी गुरुवार को 11:50 बजे मंगलौर पहुंचेंगे। इसके बाद 1:10 बजे मंगलौर से रवाना हो जाएंगे।

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल और हेलीपैड का बारीकी से निरीक्षण किया गया। सीओ गैरोला, कोतवाली प्रभारी अमर चंद शर्मा व अन्य पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों ने सभास्थल और आसपास का बारीकी से निरीक्षण किया।