Breaking News

परसुराम जयंन्ती महोत्सव का आयोजन

देहरादून: प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता कर वैदिक ब्राहमण सभा के सदस्यों ने जानकारी दी कि सभा द्वारा 21 अप्रैल को परसुराम जयंती का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर वार्षिक पत्रिका वैदिक विशेषाँक स्मारिका का विमोचन भी किया जाएगा। जयंती पिछले 50 वर्षों की भाँति ही धूम धाम से मनायी जाएगी।

वैदिक ब्राहमण सभा के सदस्यों ने प्रेस वार्ता कर बताया कि प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत शोभायात्रा 21 अप्रैल 2023 को शाँय 4 बजे से भगवान परशुराम मँन्दिर पर शुराम मार्ग प्रकाश नगर से निकाली जाएगीI शोभा यात्रा तिलक रोड़ ,खुड़बुडा़,चकरौता रोड़ विन्दाल पुल होते हुए पलटन बाजार घँटाघर पहुँचकर पुनःपरशुराम मँन्दिर पहुँचेगी।

पत्रकार वार्ता में आचार्य पवन कुमार शर्मा, ओमप्रकाश वशिष्ठ,आचार्य भरत राम तिवाडी़, जे जे शर्मा, प्रमोद शर्मा, सँदीप शर्मा, विजेन्द्र तिवारी सहित आचार्यगण मौजूद रहे।