Breaking News

विश्व पर्यावरण दिवस पर आनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन

गोपेश्वर: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद चमोली के मुख्यालय में आनलाइन क्विज व पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है| शिक्षा विभाग, वन विभाग, टीम मंथन उत्तराखण्ड व पर्यावरण विद् जगत सिंह( जंगली) के मागदर्शन में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जयेगा| चमोली में शिक्षा विभाग, वन विभाग व पर्यावरण प्रेमी तधा समाजसेवी लोगों द्बारा इस प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन पहली बार किया जा रहा है|

प्रतियोगिता के आयोजक सुनील नाथन बिष्ट व कुसुम गड़िया ने जानकारी देते हुए बताया कि, प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी छात्र/छात्रों को प्रशस्ति पत्र दिया जायेगा, प्रतियोगिता में प्रथम दस बच्चों को पुरूस्कृत भी किया जायेगा| बताया कि इस प्रतियोगिता को आयोजित करने का मतलब यह है कि, बच्चे अपने पर्यावरण को कैसे बचायें व कैसे स्वच्छ रखें, उन्होंने सभी अभिभावकों को भी अपने बच्चों को इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अनुरोध किया है|