Breaking News

सफाई कर्मचारी संगठन के राष्ट्रीय महासचिव ने थामा आप का दामन,आप सहप्रभारी ने दिलाई सदस्यता

-आप की नीतियों से प्रभावित होकर थामा आप का दामन: नरेश वैद

देहरादून:  राष्टीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के राष्टीय संगठन महासचिव नरेश वैद ने आज आप के प्रदेश सहप्रभारी राजीव चौधरी की मौजूदगी में अपने कई लोगों के साथ, आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है।

आप पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक समारोह के दौरान , नरेश वैद ने अपने सहयोगियों के साथ आप पार्टी की विधिवत सदस्यता ग्रहण की जिसके लिए कार्यक्रम में मौजूद आप सह प्रभारी ने नरेश वैद को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

आपको बता दें नरेश वैद इस समय राष्टीय सफाई कर्मचारी मजदूर यूनियन के राष्टीय संगठन महासचिव की जिम्मेदारी निभा रहे हैं,जिनपर कई सफाई मजदूरों की उम्मीदें पहले से ही टिकी हुई हैं । माना जा रहा है कि उनके आम आदमी पार्टी में आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।

इस मौके पर आप के सहप्रभारी राजीव चौधरी ने बताया कि, आप पार्टी का परिवार लगातार तेजी से बढ रहा है। बीते कुछ महीनों में ही आप पार्टी से लाखों लोग जुडकर पार्टी की ताकत को बढाने का काम कर चुके हैं।

उन्होंने कहा उत्तराखंड की जनता विकल्प चाहती है जो उन्हें यहां के लोगों को देखकर लगता है । यही नहीं उन्होंने कहा, कि सफाई कर्मचारी का कार्य शहर को गंदगी से मुक्त रखना होता है ,लेकिन आज वही सफाई कर्मचारी अपनी समस्याओं के लिए सरकार के आगे लाचार बन चुके हैं।

सरकार आज ना तो सफाई कर्मचारियों का वेतन ठीक कर पाई है ,और ना ही उनको सुविधाएं सरकार मुहैया करा पाई है। आम आदमी पार्टी आम जनता की पार्टी है और आप का सरोकार हमेशा आम जनता से जुड़ा रहेगा।

चौधरी ने कहा कि, राज्य सरकार सिर्फ पूंजीपतियों की सरकार है । इस सरकार में दबे कुचले वर्ग का बुरा हाल है। आज गरीब और ज्यादा गरीब होता जा रहा है तो अमीर आदमी अमीर हो रहा है।

उन्होंने कहा कि, ये सरकार की ही नीतियों का नतीजा है कि समाज में आज गरीब और अमीर के बीच गहरी खाई बन चुकी है,जिसकी जिम्मेदार सरकार है। उन्होंने आगे कहा कि, आप पार्टी गरीबों और आम जनता की पार्टी है। यहां किसी से भेदभाव नहीं होता और अगर उनकी सरकार प्रदेश में बनती है तो हर वर्ग को सभी सुविधाएं देने का काम किया जाएगा।

आप पार्टी का दामन थामने के बाद नरेश वैद ने कहा कि, वो अरविंद केजरीवाल जी के दिल्ली माॅडल से काफी प्रभावित हुए हैं,जिस तरह से केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में काम किए हैं और साथ ही गरीब तबके के हर वर्ग को दिल्ली सरकार ने सहारा दिया वो काबिले तारीफ है।

उन्होंने कहा कि, वो सफाई कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करते हैं और उन्हें उम्मीद है कि आप पार्टी में आने के बाद उनकी पार्टी सफाई कर्मचारियों की उम्मीदों पर खरा उतरेगी और उन्हें भी अन्य कर्मचारियों के भांति सरकार सुविधाएं मुहैया कराने में कामयाब होगी। नरेश वैद के साथ कई अन्य लोगों ने भी पार्टी का दामन थामा ।

बायोडाटा

1- नाम:नरेश वैध

2- पिता का नाम स्वर्गीय श्री एम एस वैध

3-पता निवास/पत्राचार 84/3 इन्दिरा कॉलोनी चुकखूवाला देहरादून

4-राजनैतिक वर्ष 1990 से 1995 तक शिवसेना मै वार्ड अध्यक्ष रहा

5- वर्ष 1997 से 1999 तक राष्ट्रीय लोक दल मै नगर अध्यक्ष देहरादून रहा

6- वर्ष 2000 से 2002 तक उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के श्रमिक समस्या निवारण प्रकोष्ठ मै प्रदेश महासचिव रहा

7- वर्ष 2003 से 2005 तक राष्ट्रीय युवा कांग्रेस गढ़वाल मंडल संयुक्त सचिव रहा

8- वर्ष 2005 से 2006 तक उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के श्रम प्रकोष्ठ मै वरिष्ठ मुख्य महासचिव रहा

9- वर्ष 2006 से 20015 तक उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी मै विशेष अमंत्रित सदस्य रहा

10- समाजिक पदो मै वर्ष 1997 से 1999 तक अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांगेस मै नगर अध्यक्ष देहरादून रहा

11- वर्ष 1999 से 2000 तक वाल्मीकि एवं दलित विकास समिति मै मुख्य संरक्षक उत्तराखंड रहा

12- वर्ष 2000 से 2005 तक राष्ट्रीय सफाई मजदूर कांगेस मै प्रदेश उपाध्यक्ष रहा

13- वर्ष 2007 से 2008 तक उत्तराखंड ढेहा विकास समिति मै मुख्य संरक्षक रहा

14- वर्ष 2012 मै राजपुर रोड विधान सभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा चौथे नंबर पर रहा

15- वर्ष 2017 से वर्तमान मै राष्ट्रीय सफाई मजदूर संघ का प्रदेश अध्यक्ष हूँ