Breaking News

नईम कुरैशी बने आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता, देहरादून में कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

नईम कुरैशी बने आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता, देहरादून में कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

देहरादून। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के नवनियुक्त राष्ट्रीय प्रवक्ता नईम कुरैशी को नई जिम्मेदारी मिलने के बाद देहरादून में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इस दौरान पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नईम कुरैशी को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में आजाद समाज पार्टी की राष्ट्रीय कोर कमेटी के सदस्य एवं अधिवक्ता जावेद खान, पार्टी नेता अधिवक्ता जावेद अख्तर, धर्मपुर विधानसभा प्रत्याशी योगेंद्र चौहान समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस दौरान एडवोकेट जावेद खान ने कहा कि मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों में कमजोर, दलित, पिछड़े और मुस्लिम समाज से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने की जरूरत है। उन्होंने नईम कुरैशी को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाए जाने के फैसले का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

नवनियुक्त राष्ट्रीय प्रवक्ता नईम कुरैशी ने कहा कि अब संगठन की गतिविधियों और समाज से जुड़े मुद्दों को केवल एक-दो प्रदेशों तक सीमित रखने के बजाय राष्ट्रीय स्तर पर उठाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी के बैनर तले वंचित और कमजोर वर्गों के साथ-साथ सर्व समाज से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के साथ ही देशभर में जनसरोकार से जुड़े विषयों को प्रभावी तरीके से सामने लाने के लिए काम किया जाएगा। इस मौके पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने नई जिम्मेदारी के लिए नईम कुरैशी का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।