Breaking News

केजरीवाल का केंद्र सरकार पर वार, कहा- सत्ता का दुरुपयोग कर रही सरकार

केजरीवाल का केंद्र सरकार पर वार, कहा- सत्ता का दुरुपयोग कर रही सरकार

देहरादून: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हर अच्छे काम को रोकने की कोशिश की जा रही है। अब इनका अगला टारगेट मोहल्ला क्लीनिक है। केजरीवाल ने कहा कि ये लोग सत्ता का दुरुपयोग कर रहे हैं।

भाजपा पर हमला बोलते हुए केजरीवाल ने कहा कि इन लोगों ने साजिश के तहत योगशाला बंद कर दी। योगशाला बंद नहीं होने दूंगा चाहे योगशाला की फीस टीचर्स को भीख मांग कर देनी पड़े। 

केजरीवाल ने आगे कहा कि राजधानी के सभी सरकारी अस्पतालों को ठीक किया है। दिल्ली की स्वास्थ्य व्यवस्था शानदार है। भाजपा के लोग साजिश के तहत दिल्ली सरकार के कामों को बंद करने का प्रयास कर रहे हैं। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की जनता इनको जवाब देगी।