Breaking News

जनता ब्रिगेड पार्टी ने फूंका चुनावी विगुल

देहरादून: जनता ब्रिगेड पार्टी ने मंगलवार को राजधानी के प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में राजनैतिक दलों पर सैनिकों और साधु संन्यासियों के नाम पर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में यही माहोल चल रहा है, और उत्तराखंड भी इससे अछूता नहीं है।

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व सैनिक महिपाल सिंह दफोटी ने कहा वो स्वयंम सैनिक परिवार की पृष्टभूमि से हैं। उनके दादा परमवीर चक्र विजेता सोमनाथ शर्मा की बटालियन में थे।और पिता भी सैनिक,थे। उन्होंने कहा कि आज शहीदों के घरों और सैनिकों के घरों की स्थिति अच्छी नहीं है। बढ़ती बेरोजगारी और मंहगाई सहित स्वास्थ्य सेवाओं के बुरे हाल हैं।

पार्टी के वरिष्ट नेता संन्त स्वामी दया शंकर दास ने सरकारों पर आरोप लगाया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा, के मामले में जब सरकारें सफल नही हुई तो उन्होंने और उनके साथियों ने जनता ब्रिगेड पार्टी बनायी, जो जनहित के मुद्दों को सुलझाने का कार्य करेगी।

कहा कि उत्तराखंड में लगातार हो रहे पलायन से वो दुःखी हैं।नौजवानों को घर में ही रोजगार दिया जाना चाहिए, प्रदेश में भू कानून लागू किया जाना चाहिए, गौ माता का संरक्षण और पालन किया जाना चाहिए।

सुबेदार वीर सिंह चौहान ने कहा देश सेवा के बाद वो जन सेवा में लगे हुए हैं।

इस दौरान जनता ब्रिगेड पार्टी ने राज्य में सभी सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की, जिसमें सैनिकों को भी चुनाव लड़ने का मौका दिया जायेगा।

प्रैस वार्ता में पार्टी के लालचन्द यादव, दीपक तिरंगा, कौशल उपाध्याय, संतोष दुबे शामिल रहे।