देहरादून। चार धाम यात्रा मार्ग पर इन दिनों लगातार हो रही बारिस से भारी नुकशान पँहुचा है,जहाँ लगातार सड़क दुर्घटनाँए मोटर वाहनों से हो रही हैं वहीं राज मार्ग भी बुरी तरह बाधित हैं।यमुनोत्री मोटर मार्ग पर सिलाई,ओजरी,मनास,डैन्जर स्पाट बने हुए हैं,लगातार हो रही बारिस में क्षेत्र का निरीक्षण कर लौटे एन,एच,के प्रमुख अभियन्ता मुकेश सिंह परमार ने अमर उत्तराखँड को बताया कि उनकी पूरी टीम मुस्तैदी के साथ मार्ग पर कार्य कर रही है।
जगह जगह मलबा आने के कारण यात्रा 2 दिनों तक प्रमुख मार्ग पर बाधित हुई,ओजरी में वैली ब्रिज,लगाने का कार्य जोरों पर है,बारिस का ब्यवधान न पडे़ तो यथा शीघ्र वैली ब्रिज लग जाएगा जिससे यात्रियों के आवागमन में सुविधा होगी,सरकार भी हर सँभव सहायता हमको कर रही है,बस थोडा़ मौसम साथ दे तो यात्रा मार्ग पुनः सुदृढ़ और मजबूत कर दिए जाऐंगे।एन एच का कार्य बद्रीनाथ,और केदारनाथ मार्गों पर भी सुचारू रूप से चल रहा है।बरसात के मौसम में कष्ट और परेशानी में भी यात्री सभी धामों में बडी़ संख्या में पँहुच रहे हैं।
