Breaking News

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाया मोहन सिंह खत्री का जन्मदिन, केक काटकर दी शुभकामनाएं

देहरादून। वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता, अग्रणी राज्य आंदोलनकारी और समाजसेवी मोहन सिंह खत्री के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केक काटकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके दीर्घ जीवन और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए कहा कि उन्होंने उत्तराखंड राज्य आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। साथ ही वे वर्तमान में  रेडक्रास सोसायटी से जुड़े रहते हुए समाजसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं और जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि मोहन सिंह खत्री समाज के गरीब और जरूरतमंद वर्ग की मदद के लिए हमेशा आगे रहते हैं और रेडक्रॉस के माध्यम से कई सामाजिक गतिविधियों में योगदान दे रहे हैं। इस मौके पर सभी ने भगवान बद्रीविशाल से उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री राजेंद्र शाह, राजेंद्र सिंह भंडारी, महिला अध्यक्ष ज्योति रौतेला, प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह, अमरजीत सिंह, शीशपाल बिष्ट, अमेन्द्र बिष्ट, उर्मिला थापा, आशा शर्मा, निधि नेगी, चंद्रकला नेगी, अनुराधा, सुनित सिंह राठौर, गिरिराज हिंदवान और सूरत सिंह नेगी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।