Breaking News

काँग्रेस ने किया प्रदर्शन और पुतला दहन

काँग्रेस ने किया प्रदर्शन और पुतला दहन


चमोली /गोपेश्वर: काँग्रेस पार्टी ने मोदी सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया।नेताओं ने भा ज पा सरकार पर आरोप लगाया कि वो काँग्रेस के वरिष्ट नेताओं के खिलाफ उत्पीड़न कर दमन कर रही है।ई डी प्रकरण पर राहुल गाँधी के खिलाफ जबरन और साजिशन कानूनी प्रक्रिया का वास्ता देकर कार्यवाही की जा रही है।ताकि उनकी छवि धूमिल हो।बस स्टैन्ड पर मोदी सरकार का विरोध स्वरूप पुतला दहन भी किया गया।प्रदर्शन कारियों में काँग्रेस के जिलाध्यक्ष बिरेन्द्र सिंह रावत,थोकदार,काँग्रेस नेता हरि कृष्ण भट्ट,अरविन्द नेगी, वरिष्ठ नेता मनीष नेगी,ब्लाक अध्यक्ष आनन्द पँवार,युद्ववीर सिंह बर्त्तवाल,जयवीर सिंह पूर्व पार्षद,महिला जिलाध्यक्ष काँग्रेस ऊषा रावत,ऊषा फर्स्वाण,सहित काँग्रेसजन मौजूद रहे।