Breaking News

प्रदेश को आध्यात्मिक राजधानी बनाएंगे:आप

देहरादून: उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर आम आदमी पार्टी इन दिनों बेहद सक्रिय है। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी ने बड़ा संकल्प लिया है। शनिवार को देहरादून में आयोजित हुई प्रेसवार्ता में आप नेता और पार्टी के सीएम उम्मीदवार कर्नल (रिटा.) अजय कोठियाल ने यह संकल्प सबके सामने रखा।

गणेश चतुर्थी पर आम आदमी पार्टी का बड़ा संकल्प
अजय कोठियाल ने कहा कि गणेश चतुर्थी पर आम आदमी पार्टी एक बड़ा संकल्प ले रही है। वह ये कि आप प्रदेश को आध्यात्मिक राजधानी बनाएगी। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड धामों का प्रदेश है और अब इसे आध्यात्मिक राजधानी बनाने का समय आ चुका है।

उत्तराखंड चुनाव 2022: पहली बार इस्तेमाल होगी एम3 ईवीएम, 21 से शुरू होगा रिटर्निंग ऑफिसरों का प्रशिक्षण

उत्तराखंड को आध्यात्मिक राजधानी बनाएंगे
उत्तराखंड कई तीर्थ स्थलों का संगम है। कोठियाल ने कहा कि आध्यात्मिक राजधानी से उत्तराखंड की नई पहचान होगी। हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा। इससे उत्तराखंड विश्व पटल पर छाएगा। यहां लोग आत्मिक शांति के लिए आते हैं। इसलिए आम आदमी पार्टी उत्तराखंड को आध्यात्मिक राजधानी बनाने का संकल्प लेती है।

इस दौरान कोठियाल ने प्रदशे की जनता से इस अभियान से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता इस अभियान से जुड़ने के लिए www.spiritualcapitaluttarakhand.com पर रजिस्टर कर सकते हैं।