-गांधीवादी राजनीति के लिए जाने जाते थे पूर्व विधायक नेगी: सूरज नेगी
-सरल स्वभाव व मृदु भाषी होने के कारण जनता के बीच खासे लोकप्रिय थे पूर्व विधायक: नेगी
देहरादून: अभी भाजी उत्तर प्रदेश में 7 बद्री केदार विधानसभा के पूर्व विधायक एवं गढ़वाल की प्रभावशाली नेताओं में शुमार पूर्व विधायक कुंवर सिंह नेगी के आकाश निधन पर कांग्रेस जनों ने गहरा शोक व्यक्त किया हैI
उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि पूर्व विधायक कुंवर सिंह नेगी कांग्रेस के मजबूत नेताओं में शुमार थे, व अपने सरल स्वभाव के लिए कांग्रेस व जनता के बीच लोकप्रिय थे, उन्होंने सभी दलों के लोगों के साथ मधुर संबंध रखे जिस कारण वे सभी के बीच एक अलग से पहचान रखते थे, उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में गड़वाल क्षेत्र में कॉन्ग्रेस पार्टी को जीवित रखने के लिए संघर्ष किया तथा कांग्रेस के लिए गढ़वाल संसदीय क्षेत्र से लोकसभा का चुनाव भी लड़ा और पार्टी को जनता के बीच निरंतर बनाए रखें साथ ही उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन एक कुशल राजनीतिज्ञ के के रूप में समर्पित कियाI
नेगी ने कहा कि उनका व्यक्तित्व सदैव कांग्रेस जनों के साथ साथ आम जनमानस को अविस्मरणीय और प्रेरणा श्रोत रहेगा, दुखी घड़ी में कांग्रेस जन स्वर्गीय पूर्व विधायक के परिजनों के साथ हैं तथा उनके आकस्मिक निधन से पूरा कांग्रेस परिवार स्तब्द हैंI
कुंवर सिंह नेगी के निधन पर शोक व्यक्त करने वालों में रुद्रप्रयाग जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुंवर सजवान, सीसीसी सदस्य वीरेंद्र बुटोला, प्रदीप थपलियाल, आनंद सिंह रावत, जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र बिष्ट, कुलदीप कंडारी, विनोद राणा, गणेश तिवारी, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री विजयपाल जगवान, दीपक भंडारी, अगस्त्यमुनि विकासखंड की प्रमुख विजया देवी, पूर्व प्रमुख संत लाल शाह, पार्टी के वरिष्ठ नेता राय सिंह बिष्ट, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष चोप्ता संपन्न नेगी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अगस्त्यमुनि हरीश गुसाईं, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रुद्रप्रयाग महावीर चोधरी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ऊखीमठ राकेश नेगी, जखोली सुरेंद्र प्रसाद सकलानी, पूर्ति पीसीसी सर्व डॉक्टर योगम्बर नेगी, किसान कांग्रेस प्रदेश सचिव जय ओम प्रकाश, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रीतम सिंह नेगी के अलावा अनेक कांग्रेस जनों सामाजिक संगठनों सहित अन्य धनु के लोगों ने भी पूर्व विधायक के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त कियाI
