Breaking News

उत्तराखण्ड के पहले महाधिवक्ता एलपी नैथानी का हुआ निधन

उत्तराखण्ड के पहले महाधिवक्ता एलपी नैथानी का हुआ निधन

पूर्व महाधिवक्ता नैथानी के निधन पर विभिन्न संगठनों ने जताया दुख

देहरादून। उत्तराखंड के पहले महाधिवक्ता एल.पी. नैथानी का रविवार 28 जुलाई को दुबई में निधन हो गया।

नैथानी के निधन पर प्रदेश के अधिवक्ता समूह, राजनीतिक व सामाजिक संगठनों ने दुख व्यक्त किया है।

राज्य गठन के बाद ललिता प्रसाद नैथानी राज्य के महाधिवक्ता बनाये गए थे। पौड़ी जिले के नैथाणा गांव निवासी एलपी नैथानी ने इलाहाबाद में वकालत शुरू की थी।

राज्य गठन के बाद उनके अनुभव को देखते हुए भाजपा की अंतरिम सरकार में पहले महाधिवक्ता के पद पर नियुक्त किये गए थे। तिवारी सरकार में भी वे महाधिवक्ता बनाये गए थे।