Breaking News

उत्तराखंड: नहीं रही वर्तमान नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश, दिल्ली के अस्पताल में ली अंतिम सांस

देहरादून:  उत्तराखंड कांग्रेस की वरिष्ट नेता व वर्तमान नेता प्रतिपक्ष डा. इंदिरा हृदयेश का आज दिल्ली में निधन हो गया। उनके अकस्मात निधन की खबर से कांग्रेस में शोक की लहर है।

मिली जानकारी के मुताबिक दिल्ली में कांग्रेस की बैठक में शामिल होने गई हृदयेश की आज सुबह अचानक तबियत बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। इसी दौरान उनका निधन हो गया। कांग्रेस की वरिष्ट नेता के निधन पर तमाम राजनैतिक पर्टियों ने दुख जताया है।