लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आज राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में स्वास्थ्य महानिदेशालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने पटेल जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) ने कहा कि सरदार पटेल का जीवन इस बात का प्रतीक है कि जब राष्ट्रहित सर्वोपरि होता है, तब कोई भी चुनौती असंभव नहीं रहती। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में भी उसी दृढ़ निश्चय और एकता की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
इस मौके पर सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली और देश की प्रगति, जनस्वास्थ्य सेवा तथा “स्वस्थ भारत” के निर्माण में अपना योगदान देने का प्रण किया।
