Breaking News

पांच किलो गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

देहरादून : डोईवाला में  पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो लोगों के पास से पांच किलो गांजा बरामद किया है। दोनों के खिलाफ संबधित धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि  सतनाम ढ़ाबे के पास चेकिंग के दौरान दो लोगों के पास गांजा बरामद किया है। बताया कि आरोपी नशीले पदार्थ को तस्करी के लिए ले जा रहे थे।

आरोपी अरविंद कश्यप निवासी ब्रहमपुरी थाना दौराला मेरठ उत्तर प्रदेश और अश्वनी कश्यप निवासी बंगला कॉलोनी दौराला मेरठ उत्तर प्रदेश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।