देहरादून। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर बिक्रमों की हड़ताल से आमजनता को हो रही असुविधा के सन्दर्भ में ज्ञापन दिया । ज्ञापन में पिछले एक सप्ताह से देहरादून एवं आसपास के बिक्रम अपनी मांगों तथा समय समय हो रहे उत्पीड़न के खिलाफ हड़ताल पर जिससे आमजनता को भारी असुविधा हो रही है तथा उन्हें आवागमन के लिये कई अधिक धनराशि चुकानी पड़ रही है ।

वर्तमान में हड़ताल के कारण आमजनता से मनमाना किराया बसूला जाना आमबात है तथा अधिक किराये भुगतान के बावजूद भी अधिक कमाने के लालच के चलते उन्हें आधे अधूरे रास्ते तक छोड़ा जाता महिलाओं ,बच्चों, बुजुर्गों तथा देहरादून जिले के बाहरी यात्रियों को काफी कष्ट का सामना करना पड़ रहा है । परिवहन विभाग अपने दायित्वों का पालन नहीं कर रहा है ।
आशा है कि आप हस्तक्षेप करेंगे ।
