Breaking News

पार्टी बदलने की अफवाह को हरीश रावत ने किया खारिज

देहरादून : पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भाजपा नेताओं के साथ बढ़ती मुलाकातों के बाद वह एक बार फिर चर्चाओं के केंद्र बन चुके है। जिसको लेकर तरह-तरह के सवाल उठ रहे थे जिसके बाद उन्होंने खुद आगे आकर कहा- अब बुढ़ापे में पार्टी बदलने के बारे में सोच भी नहीं सकता। 

विधानसभा चुनाव परिणामों के बाद खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित तमाम भाजपा नेता पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से उनके घर पर जाकर मुलाकात कर चुके हैं। इसके बाद दो दिन पहले हरीश रावत खुद कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के घर गए थे। हालांकि, दोनों नेताओं ने इसे शिष्टाचार भेंट बताया था। इस विषय में रविवार को एक कार्यक्रम में पहुंच हरीश रावत को पत्रकारों ने फिर घेर लिया। इस पर उन्होंने कहा कि वह एक घायल योद्धा हैं। महाभारत में भी घायल योद्धा को देखने विपक्षी खेमे के लोग आते थे। इसमें कोई राजनीति या दूसरा कारण नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद इस युद्ध में घायल हुए हैं, दोनों ने बैठकर अपने-अपने घावों को साझा किया।