Breaking News

बदमाशों ने एक रात में लूटे तीन घर, शहर में मचा हडकंप

देहरादून: शुक्रवार देर रात गोरखपुर नई बस्ती में दो घरों में लूट की घटना सामने आई है। तीन नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने दो घरों में परिजनों को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया, वहीं तीसरी घटना बानियावाला की है I मौके पर पहुंची पुलिस जानकारी जुटा रही है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना के दौरान घर में वीना देवी, उनकी मां सीमा वर्मा और भांजा मौजूद था। रात करीब तीन बजे तीन बदमाश दरवाजे की जाली काटकर अंदर दाखिल हुए। उन्होंने दोनों महिलाओं और बच्चे को कमरे में बंद किया और जेवर आदि लूट लिए। साथ ही बदमाशों ने परिजनो को धमकी देते हुए कहा कि दोबारा आएंगे। परिजन सहमे हुए है। युवक 27 से 30 साल के बताए गए है।

गोरखपुर चौक से कुछ दूर पर ही नितिन नाम के एक युवक के घर पर भी चोरी की वारदात हुई। नितिन ने सुबह पुलिस को बताया कि उसके घर से भी एक बॉक्स चोरी हुआ है। यह बॉक्स उसे खेत में पड़ा मिला। घटना किस समय हुई उसे नहीं पता चला। वह गहरी नींद में था।

वहीं तीसरी घटना बनियावाला स्थित रामसुमरन के मकान में हुई I बदमाश उनके घर पर घुसे और वहां से बक्सा लेकर चले गए। उन्होंने बताया कि बक्से में काफी सामान था।

सीओ नरेंद्र पन्त, एसओ विनोद राणा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। साथ ही फोरेंसिक टीम भी नमूने ले रहे है।