देहरादून। आज विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने आज जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर उपजिलाधिकारी सदर हरिगिरी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया तथा सरकार द्वारा आन्दोलन कारी ज्योति अधिकारी की अवैध गिरफ्तारी की निन्दा करते हुऐ सरकार से मांग की कि ज्योति अधिकारी के खिलाफ लगाये गये तमाम झूठे केस वापस लेकर उनकी सम्मानजनक रिहाई की जाये ।
उपजिलाधिकारी ने प्रतिनिधिमण्डल को आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया ।प्रतिनिधिमण्डल में आन्दोलनकारी परिषद के संरक्षक नवनीत गुंसाई ,सीपीएम सचिव अनन्त आकाश ,परिषद के प्रवक्ता चिन्तन सकलानी ,जिलाध्यक्ष सुरेशकुमार, नेताजी संघर्ष समिति। के अध्यक्ष प्रभात डण्डरियाल ,जे पी बहुगुणा,दुर्गा ध्यानी ,अमित परमार आदि उपस्थित थे ।
