Breaking News

मुख्यमंत्री ने प्रदेश की महिलाओं को रक्षाबन्धन के दिन निःशुल्क बस यात्रा का दिया तोहफा

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रक्षाबन्धन के लिए प्रदेश की महिलाओं को उत्तराखण्ड परिवहन निगम में निःशुल्क यात्रा देने के निर्देश दिए हैं| उनके निर्देश पर सचिव अरविन्द सिंह ह्यांकी ने इसके लिए आदेश जारी कर दिए हैं।