देहरादून में वकीलों ने सीजेआई पर हमले के विरोध में सौंपा ज्ञापन, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
देहरादून। ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन उत्तराखण राज्य कमेटी द्वारा 06 अक्टूबर 2025 को भारत के मुख्य न्यायाधीश बी. आर. गंवई के साथ माननीय न्यायालय में हुई निंदनीय घटना की भर्त्सना करते हुए जिलाधिकारी देहरादून के माध्यम से ज्ञापन प्रेषित किया गया l इस अवसर पर ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन के राज्य सचिव अधिवक्ता शंभू ममगाई ने कहा कि चीफ जस्टिस पर हुआ हमला मनुवादी मानसिकता को उजागर करता है और संविधान के समानता एवं बराबरी के अधिकार का हनन करनेवाला है l
AILU के राज्य उपाध्यक्ष एवं बार काउन्सिल उत्तराखंड के सदस्य रंजन सोलंकी ने कहा कि यह घटना बहुत निंदनीय और शर्मनाक है l एक अधिवक्ता द्वारा न्यायालय परिसर में किया गया यह कृत्य एक अधिवक्ता की गरिमा, मर्यादा एवं आचरण के प्रतिकूल है और अधिवक्ता समाज की छवि को देश ही नहीं विश्व स्तर पर धूमिल करता है l AILU की राज्य कमेटी की सदस्य अनुराधा ने कहा कि भले ही मुख्य न्यायाधीश महोदय द्वारा इस घटना को अनदेखा कर दिया गया हो, परन्तु अधिवक्ता समाज को इस घटना पर चुप नहीं बैठना चाहिए क्योंकि यह मनुवादियों की दलित विरोधी मानसिकता को दिखाता है और समाज में यह संदेश जा रहा है कि देश के सर्वोच्च पद पर आसीन दलित समाज के व्यक्ति के साथ हुई इस तरह की घटना के बाद दोषी को छोड़ दिया गया तो किसी गरीब दलित के साथ कोई भी अमानवीय कृत्य किया गया तो कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी l AILU के जिला अध्यक्ष अशोक कटारिया ने समापन करते हुए कहा कि 06 अक्टूबर को सर्वोच्च न्यायालय परिसर में घटित घटनाक्रम अत्यधिक शर्मनाक और लोकतंत्र पर किया गया हमला है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा l सरकार को इस घटना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करवाना चाहिए l
इस अवसर पर शंभू ममगाई, रंजन सोलंकी, अनुराधा मैंदोला, महेशानंद, अब्दुल रउफ, संजय पाल,अमित कुमार तेगवाल, हसीन अहमद, नवनीत कांत शर्मा, पंकज सिंह, अनिल बिष्ट,अजीत कोठियाल, मान सिंह, अमित सिंह, संतोष कुमार, पंकज कुमार, निखिल, अनिल, दिपेंद्र कोठारी, परविंदर,विवेक गौड़, हिमांशु, अब्बास अली, मो आसिफ, नमन शर्मा, मनोज यादव, सुरेश यादव, विवेक चौधरी, आशीष, आराधना चतुर्वेदी, कटार सिंह, दिवा सुब्बा, आफरीन, चंद्रकला, रजिया बेग, गुलफाम, आकाश मीना आदि अधिवक्तागण मौजूद थे I
