Breaking News

भाजपा कार्यकर्ताओं समेत वरिष्ट नेताओं ने किया प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का जोरदार स्वागत

रुद्रप्रयाग: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट अपने भ्रमण कार्यक्रम के तहत मंगलवार को रुद्रप्रयाग पहुंचेI भट्ट के पहुँचने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ो के साथ उनका स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने रुद्रा बैंड से मुख्य बाजार होते हुए पेट्रोल पंप तक स्वागत रैली भी निकाली। इससे पूर्व गुलाबराय स्थित पार्टी के कार्यालय में जिला अध्यक्ष दिनेश उनियाल ने पुष्प गुच्छ एवं पार्टी का प्रतीक चिह्न कमल भेंट कर उनका स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने जनसभा को भी संबोधित कियाI वहीं नगरासू में भी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का ढोल नगाड़ों के साथ फूल मालाओं से स्वागत किया ।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के रुद्रप्रयाग पहुँचने पर पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत कियाI इस मौके पर जिला अध्यक्ष, रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी, केदारनाथ विधायक शैला रानी रावत व पार्टी के पदाधिकारियों समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ रैली भी निकाली।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं पर आधारित पार्टी है। जिसकी विचारधारा राष्ट्रवाद है। उन्होंने कहा पार्टी जो वादा करती है उसे निभाती है अटल बिहारी बाजपेई की सरकार में हमने उत्तराखंड राज्य का निर्माण किया । आज हम ही इसे धरातल पर सवार रहे हैं। प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार को समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। केंद्र सरकार ने अपनी घोषणाओं के अनुसार राम मंदिर के निर्माण एवं धारा 370 हटाने आदि कई ऐतिहासिक कार्यो के साथ ही आज देश की आंतरिक एवं बाह्य सुरक्षा मजबूत हुई है तो वहीं देश विकास कार्यो में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के सामूहिक निर्णय के आधार पर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी जाएंगी। कहा आगामी स्थानीय निकाय , पंचायतों एवं लोकसभा चुनाव में भाजपा पुनः प्रचंड बहुमत से फतह हासिल करेगी ।

जिला अध्यक्ष दिनेश उनियाल ने स्वागत भाषण करते हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता की । वही रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी जिला प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया ।

इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश कोहली, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कमलेश उनियाल, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कपरवान ,वाचस्पति सेमवाल , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य महावीर पवार , पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमर देई शाह , विक्रम पटवाल, चंडी प्रसाद भट्ट, जिला पंचायत सदस्य भारत भूषण भट्ट ,सविता भंडारी , महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष कुंवरी बर्त्वाल , युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विकास डिमरी, अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष कुंवर सत्यार्थी , अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष अब्दुल रहीम , जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र भंडारी , तिलोक सिंह रावत, भाजपा के वरिष्ठ दरमियान जख्वाल , केदारनाथ नगर सलाहकार समिति के अध्यक्ष देव प्रकाश सेमवाल , पूर्व महामंत्री अजय सेमवाल , जिला मंत्री सुनिल नौटियाल ,जिला मीडिया प्रभारी सतेन्द्र बर्त्वाल ,जिला पूर्व मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश बहुगुणा ,जिला सोशल मीडिया प्रभारी पंकज कपरवान ,रुद्रप्रयाग मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह रावत सहित रुद्रप्रयाग विधानसभा के सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष एवं पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।बैठक का संचालन जिला महामंत्री विक्रम कंडारी एवं अनूप सेमवाल ने किया ।