Breaking News

द्वितीय नेशनल मास्टर खेलो फुटबाल प्रतियोगिता का होगा आयोजन

देहरादून: खेलो मास्टर फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन दिल्ली में दि.३०अप्रेल से ३मई तक त्यागराज स्पोर्टस काम्पलैक्स में किया जा रहा हैI इस प्रतियोगिता में चालीस से पचास वर्ष के पुरूष खिलाडी़ प्रतिभाग करेंगेI

प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में उत्तराखंड के मशहूर फुटबाल खिलाड़ी विरेन्द्र सिंह रावत ने यह जानकारी दी।जिन्हें नेशनल फुटबाल प्रतियोगिता में इंन्डिया का टेक्निकल डायरेक्टर और स्लेक्शन कमेटी का सदस्य बनाया गया है।प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाडि़यों के नाम की घोषणा की गयी।जिसमें कमल सिंह रावत कप्तान,सुनील गुरूँग,विमल सिंह,हिम्मत सिंह,विनोद गुसाँई,विरेन्द्र रावत,विजेन्द्र सिंह,प्रेम सिंह बिष्ट,योगेन्द्र क्षेत्री,दीपक सिंह,धर्मेन्द्र खरोला,सुरेन्द्र रावत,राकेश चन्द,दिवाकर प्रसाद,सतीस रावत,और गोल कीटर सँदीप थापा,सहित सभी खिलाडी़ भाग लेंगेI

खिलाडि़यौं ने सरकार से दिल्ली में ठहरने व खाने की ब्यवस्था उपलब्ध करवाने की माँग की है।साथ ही फुटबाल खेल की सूबे में लगातार हो रही उपेक्षा पर चिन्ता ब्यक्त की पत्रकार वार्ता में प्रदेश के पूर्व राष्ट्रीय खिलाडि़यों ने भी अपने विचार रखे और कहा सरकार को उत्तराखँड में फुटबाल के खेल को बढावा देना होगा जिससे देश में विदेशों में हमारे प्रदेश का नाम रौशन होगा और खिलाडि़यों का भविष्य उज्जवल होगा।