Breaking News

वैज्ञानिकों को हैरान कर रहा दून का मौसम

देहरादून:  प्रदेश की राजधानी देहरादून में मौसम का मिजाज वैज्ञानिकों को हैरान कर रहा। देहरादून में कुछ दिनों से अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से लगभग पांच डिग्री अधिक चल रहा है।

रविवार को भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार रविवार को देहरादून के अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 10 डिग्री रहने की उम्मीद जताई गई थी।

हालांकि ठंडी हवाओं के चलते तापमान कुछ गिरा लेकिन फिर भी धूप में काफी गर्मी थी। नए साल की शुरुआत के बाद से ही मौसम अपने तेवर दिखा रहा है। देहरादून में दिन और रात सामान्य से काफी गर्म चल रही हैं।

इसको लेकर वैज्ञानिक हैरान भी हैं और चिंतित भी। पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला रहने के बाद अगले कुछ दिन शहर में मौसम सामान्य रहने के आसार हैं।

जबकि, मैदानी क्षेत्रों में मध्यम व घना कोहरा रहने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, अगले दो से तीन दिन देहरादून में धूप खिली रहेगी। आसमान साफ होने की वजह से रात को तापमान में तेजी से गिरावट आएगी। हरिद्वार व ऊधमसिंह नगर में कोहरा ज्यादा रहेगा।