Breaking News

21 अप्रेल से शुरू होगा रिवर्स पलायन संवाद अभियान

देहरादून: राज्य स्तरीय रिवर्स पलायन अभियान एवंम दून योग महोत्सव 21 अप्रेल से 23 अप्रेल को चलाया जायेगा। लेकर पदम श्री डा. माधुरी बड़थ्वाल ने उत्तंचल प्रेस क्लब में वार्ता कर यह जानकारी दी

पत्रकारों को संबोधित करते हुए डा. माधुरी बड़थ्वाल ने कहा कि लोक नृत्य, गायन, संगीत पर भी पलायन का असर है। अब धीरे धीरे लोग लोक संस्कृति को बचाने के लिए आगे आने लगे हैं। हमको अपनी संस्कृति को बचाना है। उन्होंने कहा कि हमारे लोकगीतों में भी संदेश हैं। ननद भाभी के गीत होंं,चल ननदा शुसीला पल्या छाला जयोला,पल्या छाला नि जाँण हे बौजी,गदना आँयूँ च,ऐसे गीत हमारी लोक सँस्कृति में हैं।

इस अवसर पर आध्यात्मिक गुरू बिपिन जोशी ने कहा हमारी देवभूमि महान है,यहां आकर लोगों ने संतों ने बड़ा नाम कमाया है।अभियान के प्रथम चरण में टिहरी के पर्यटन गांव तिवाड़ में इसका आयोजन किया गया। चार चरणों में इसका आयोजन किया जा रहा है। चतुर्थ चरण कुमाँयूँ मन्डल के सभी जिलों में चलेगा। इस दौरान उत्तराखंडी संस्कृति, संस्कारों, रीति रिवाजों, खान पान, गढ़वाली भाषा, वेष भूषा और अपनी सँस्कृति से सभी को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।