Breaking News

राज्य में क्षेत्रीय दलों ने बनाया महांगठबंधन

देहरादून: प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कांन्फ्रेंस में राज्य के अलग अलग दलों ने मिलकर आगामी विधान सभा चुनाव 2022 को लेकर एक गठबँन्धन तैयार किया है। राज्य स्वराज पार्टी, उत्तराखंड क्रान्ति दल डेमोक्रेटिक, चिन्हित राज्य आंन्दोलनकारी संगठन, उत्तराखँड प्रगतिशील पार्टी, मातृ शक्ति सेवा संगठन, आल इंन्डिया फारवर्ड ब्लाक, मातृ सेवा पार्टी,एवंम उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी,के नेताओं ने यह संगठन बनाया है।

यह महागठबंधन राज्य में भाजपाऔर कांग्रेस, के एकाधिकार को खत्म करने के लिए तैयार किया गया है।महागठबंधन का मुख्य उद्देश्य उत्तराखंड के मतदाताओं को अब अपने जनसेवक चुन कर उत्तराखँड के विकास को गति देना है।

बैठक में राज्य स्वराज पार्टी के डा देवेश्वर भट्ट ने कहा इस महागठबंधन का आगाज उत्तराखंड परिवर्तन के लिए ही हुआ है।और यह क्षेत्रीय दलों की एकता का प्रतीक है।बैठक में सभी दलों के नताओं एवंम वरिष्टजनों ने भाग लिया।