Breaking News

बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ जिलामुख्यालय पर प्रदर्शन, मुख्यमंत्री को ज्ञापन 

देहरादून । आज विभिन्न जनमुद्दों जिनमें अंकिता भण्डारी हत्याकांड में वीआईपी की गिरफ्तारी ,एंगिल चकमा को न्याय देने, बिगड़ती कानून व्यवस्था को ठीक करने,उत्तराखण्ड आन्दोलन के छूटे हुये। आन्दोलनकारियों‌ के चिन्हीकरण , राज्य में भू माफियाओं पर अंकुश लगाने के की मांग को लेकर जिलाधिकारी महोदय देहरादून के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिया ,ज्ञापन उपजिलाधिकारी मुख्यालय अपूर्वासिंह ने लिया आवश्यक कार्यवाही का आश्वासन दिया ।एक अन्य ज्ञापन दीप्ति बिष्ट पर‌ हमलावारों को गिरफ्तार करने की मांग को‌ लेकर जिलाधिकारी एवं बरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून को ज्ञापन दिया ।

प्रदर्शन में वक्ताओं ने कहा अंकिता भण्डारी हत्याकांड में वीआईपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने,नस्लीय हिंसा के शिकार हुऐ‌ त्रिपुरा के छात्र एंगिल चकमा में समुचित न्याय सुनिश्चित करने के लिये,राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था के परिणामस्वरूप आमजन को हो रही दिक्कतें तथा राज्य में भूमाफियाओं पर अंकुश लगाने तथा बाहरी तत्वों द्वारा राज्य के संसाधनों पर किये जा रहे कब्जे पर अंकुश लगाने की मांग करते हैं ।

वक्ताओं ने कहा है कि छूटे हुऐ उत्तराखण्ड आन्दोलनकारियों की चिन्हीकरण की प्रक्रिया तेज की जाये वक्ताओं ने कहा कि कुछ साम्प्रदायिक तत्वों द्वारा जगह जगह अल्पसंख्यकों के परिवारों को निशाना बनाये जाने वालों तत्वों पर सख्ती से अंकुश लगाने की मांग की है ।
दीप्ति बिष्ट पर हमला करने वालों को गिरफ्तार करें ।

इस प्रदर्शन में थाना रायपुर देहरादून के अन्तर्गत सामाजिक कार्यकत्री श्रीमती दीप्ति बिष्ट निवासी उत्तरा एन्क्लेव नेहरू ग्राम देहरादून के घर पर दिनांक 9 जनवरी रात्रि 10:00 बजे पड़ोस में रहने वाली सीमा धीमान व उसके जानने वाले लगभग 40 रिश्तेदारों के द्वारा भारी पथराव किया गया था , जिसकी वजह से उनके आंखों में चोट के कारण टांके आ गए और परिजन भी घायल हो गए। इस आशय की रिपोर्ट रायपुर पुलिस को देने के बावजूद FIR तो हो गई लेकिन समुचित धाराओं में मुकदमा दर्ज न होने की वजह से आज तक भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। परिणामस्वरूप पीड़िता व उसके परिवार को आरोपियों से जानमाल का खतरा बना हुआ है । प्रदर्शन वक्ताओं ने इस संदर्भ में समुचित धाराऐं जोड़ते हुऐ आरोपियों को गिरफ्तार कर तथा पीड़ित परिवार की जान माल सुरक्षा हेतु आवश्यक कार्यवाही का कष्ट करें ।

इस अवसर पर नवनीत गुसांई
संरक्षक उत्तराखण्ड आन्दोलनकारि संयुक्त परिषद
,अनन्त आकाश
सचिव,cpim,
लेखराज
जिला महामंत्री सीआईटियू
,प्रमिला रावत,बृजेन्द्र रावत
बरिष्ठ नेता यूकेडी
,प्रभात डण्डरियाल
अध्यक्ष नेताजी संघर्ष समिति,दीप्ति बिष्ट,
सुशील विरमानी,
दिशा सामाजिक संस्था,
बालेश बबानिया
महामंत्री राष्ट्रीय उत्तराखंड पार्टी
चिन्तन सकलानी /सुरेश कुमार
प्रवक्ता/जिलाध्यक्ष उत्तराखंड आन्दोलनकारि संयुक्त परिषद
एडवोकेट अनुराधा/एडवोकेट दुर्गा ध्यानी रतूड़ी
,पारूल बिष्ट,नित्यानंद बंगवाल,कमलेश,माया पुच्डीर,रेखा,विकास रावत,मौहम्मद इकबाल ,,नवीन कुकरेती सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे ।