Breaking News

दलितों पर बढ़ रहे अत्याचार और मुख्य न्यायाधीश जस्टिस गवई पर जूता फेंकने और उनका अपमान करने के खिलाफ प्रदर्शन

देहरादून। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) द्वारा DAV pg कॉलेज देहरादून में रैली एवं विरोध प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन का उद्देश्य समाज में दलितों पर लगातार बढ़ रहे अत्याचारों और हाल ही में देश के मुख्य न्यायाधीश के ऊपर जूता फेंकने जैसी अपमानजनक घटना के खिलाफ आवाज़ उठाना था।

प्रदर्शन में SFI उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष नितिन मलेठा, जिला सचिव अयाज़ और SFI देहरादून इकाई की सचिव कनिका सहित अनेक साथियों — एवं अन्य छात्रों ने भाग लिया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने दलितों के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ नारे लगाए और प्रशासन से मांग की कि देश में हर नागरिक को समानता, न्याय और सम्मान सुनिश्चित किया जाए।

SFI के DAV इकाई अध्यक्ष ने कहा कि लड़ाई विचारों की होनी चाहिए इस प्रकार की हिंसा किसी के साथ सही नहीं जानी चाहिए, अगर मुख्य न्यायाधीश पर हमला हो सकता है तो हमारे कुलपति या कोई आम नागरिक, छात्र, नेता, पत्रकार पर भी हमला हो सकता है, कोई भी सुरक्षित नहीं है, सम्बंधित व्यक्ति के खिलाफ सरकार को कठोरतम कार्यवाही करनी चाहिए.

इकाई सचिव ने कहा कि यह संविधान पर हमला है इसलिए संविधान की रक्षा और सामाजिक न्याय की रक्षा के लिए अपनी आवाज़ हमेशा बुलंद करना बेहद जरूरी है। साथी अयाज़ ने कहा की किसी भी दलित व्यक्ति पर हमला सीधा sc/st एक्ट के दायरे में है अतः कठोरतम कार्यवाही कर सरकार को न्यायपालिका की अस्मिता की रक्षा करनी चाहिए.

कनिका ने कहा कि इस प्रकार अगर चलता रहा विश्वाविद्यालय की अथॉरिटी या छात्रनेता या आम छात्र भी सुरक्षित नहीं है। न्यायपालिका का अपमान देश का अपमान है.