Breaking News

यूकेडी पौडी जिले के अध्यक्ष ने थामा कांग्रेस का दामन

देहरादून: उत्तराखण्ड क्रांन्ति दल के पौडी जिले के अध्यक्ष श्री मनमोहन पंत ने अपने दर्जनों साथियों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं । प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल व पूर्व मुख्यमंत्री एवं चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष हरीश रावत की उपस्थिति में प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में उत्तराखण्ड क्रांन्ति दल के पौडी जिले के अध्यक्ष मनमोहन पंत ने अपने दर्जनों साथियों के साथ कांग्रेस पार्टी की रीति नीतियों तथा श्रीमती सोनिया गांधी, राहुल गांधी के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।  

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं महामंत्री संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि मनमोहन पंत एवं उनके साथियों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी ही देश की एकमात्र पार्टी है जिसने हर वर्ग, जाति व हर धर्म का सम्मान किया है।  

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक पार्टी है जो सभी धर्मों, वर्गों, सम्प्रदायों एवं जातियों का सम्मान करती है। कांग्रेस पार्टी ने आजादी से लेकर आज तक राजनीति के साथ-साथ समाज सुधारक के रूप में भी काम किया है तथा समाज को एक नई दिशा दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोकसभा चुनाव, विधानसभा चुनाव से लेकर आज तक झूठ बोलने के सिवा कुछ नहीं किया। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि केन्द्र व राज्य सरकारों ने अपने अभी तक के कार्यकाल में मंहगाई, भ्रष्टाचार तथा लोकतंत्र को तार-तार करने के सिवा कुछ नहीं दिया है। कहा कि कांग्रेस परिवार को जोड़ने के साथ ही जो कठिन समय में पार्टी के साथ रहेें हैं उन कांग्रेसजनों के हितों की भी रक्षा की जायेगी। उन्होंने कहा कि मनमोहन पंत एवं उनके साथियों के कांग्रेस पार्टी में जुडने से पार्टी संगठन को निश्चित रूप से मजबूती मिलेगी।

कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में उत्तराखण्ड क्रांति दल के पौडी जिले के अध्यक्ष मनमोहन पन्त, जिला कोषाध्यक्ष अशोक कुकसाल, जिला उपाध्यक्ष संजय ढौंडियाल, जिला महामंत्री दीपक रावत, दरवान सिंह रावत, पाबौ ब्लाक अध्यक्ष आशीष राणा, संदीप रावत, जय सिंह, ब्लाक सचिव मनदीप रौथान, ब्लाक अध्यक्ष कोट वीरेन्द्र सिंह नेगी, राजेन्द्र सिह, जगत सिह, वीरेन्द्र सिंह, वीरेन्द्र सिंह सोनू, सुरेन्द्र सिह, अमित ध्यानी, अनूप कुमार, अभिषेक कुमार, सुभम गुलशन, विनीत, प्रदीप ध्यानी, हिमांशु बिष्ट, पवन बिष्ट, धीरेन्द्र डंगवाल आदि प्रमुख थे।

मथुरादत्त जोशी ने यह भी बताया कि शीघ्र ही पौडी में उत्तराखण्ड क्रान्ति दल एवं भाजपा के 400 से अधिक कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल की उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।