Breaking News

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों पर, राज्यभर में लोक अदालतों के चलते किया गया विभिन्न वादों का निस्तारण

नैनीताल: उच्च न्यायालय नैनीताल सहित राज्य के विभिन्न न्यायालयों में शनिवार को देर रात तक राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। जिसके तहत राज्यभर में कुल 7630 वादों का निस्तारण किया गया वहीं कुल 978854657 रुपये की समझौता धनराशि भी जमा की गई।

उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के सदस्य सचिव जिला जज आर.के. खुल्बे ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण,नैनीताल के तत्वाधान में 11 सितम्बर, को राज्य के जनपदीय न्यायालयों सहित पारिवारिक न्यायालयों, वाह्य न्यायालयों एवं श्रम न्यायालयों द्वारा ऋण वसूली सहित कई अन्य वादों का निस्तारण किया गया।

उन्होंने बताया गया कि उत्तराखण्ड उच्च न्यायालय में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु न्यायमूर्ति आर.सी. खुल्बे व न्यायमूर्ति रविन्द्र मैठाणी की दो खण्डपीठ गठित की गयी थी।

-राष्ट्रीय लोक अदालत में जिलेवार निस्तारित वाद

उच्च न्यायालय, नैनीताल नियत वाद में 366, निस्तारित वाद 51 वाद समझौता धनराशि 2,59,99,887 है।
न्यायालय अल्मोडा द्वारा नियत वाद 149 निस्तारित वाद 81 समझौता धनराशि 1,23,85,079।
न्यायालय बागेश्वर द्वारा नियत वाद 114 निस्तारित वाद 62 समझौता धनराशि 42,61,442।
न्यायाल चमोली द्वारा नियत वाद 187 निस्तारित वाद160 समझौता धनराशि 7,46,27,341।
न्यायालय चम्पावत द्वारा नियत वाद 78 निस्तारित वाद 45 समझौता धनराशि 6,75,000।
न्यायालय देहरादून नियत वाद1475 निस्तारित वाद 1305 समझौता धनराशि 45,82,26193।
न्यायालय हरिद्वार द्वारा नियतवाद 1949 निस्तारित वाद 1277 समझौता धनराशि 3,32,24,222।
न्यायालय नैनीताल नियतवाद1181 निस्तारित वाद 1010 समझौता धनराशि 4,79,11,562।
न्यायालय पौड़ी गढ़वाल द्वारा नियतवाद 329 निस्तारित वाद समझौता धनराशि 289 81,67,288।
न्यायालय पिथौरागढ द्वारा नियत वाद़ 226 निस्तारित वाद 196 समझौता धनराशि 2,67,99,229।
न्यायालय रूद्रप्रयाग द्वारा नियत वाद 56 निस्तारित वाद 51 समझौता धनराशि 42,51,617।
न्यायालय टिहरी गढ़वाल नियत वाद 354निस्तारित वाद 194 समझौता धनराशि 2,65,54,196।
न्यायालय ऊधम सिंह नगर नियत वाद 1820 निस्तारित वाद 1150 समझौता धनराशि 5,33,15,422।
न्यायालय उत्तरकाशी नियत वाद 188 निस्तारित वाद 150 समझौता धनराशि 1,11,96,223,15।
ऋण वसूली न्यायाधीकरण, न्यायालय देहरादून नियतवाद 248 निस्तारित वाद 11 समझौता धनराशि 3,74,54,000 एवं 16 उपभोक्ता न्यायालय द्वारा नियतवाद 106 निस्तारित वाद 56 समझौता धनराशि 51,42,848 17 श्रम न्यायालय द्वारा नियत वाद 28 निस्तारित वाद 14 समझौता धनराशि 22,44,981 तथा 18 प्री.लिटिगेशन वाद जो अभी न्यायालय में नहीं गये हैं, 6497 1528 14,64,18,127 तथा उत्तराखण्ड के कुल न्यायालयों द्वारा नियत वाद 15351 निस्तारित वाद 7630 वाद समझौता धनराशि 97,88,54,657 जमा की गई।