Breaking News

विधायक और मंत्री नहीं. मुख्यमंत्री बनने के लिए चुनाव लडती है, कांग्रेस: रेखा आर्य

देहरादून: महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री ने कांग्रेस पर जुबानी हमला बोला हैं। उन्होंने कहा हैं कि कांग्रेस में गुटबाजी को हर कोई जानता है। सब जानते हैं कौन मुख्यमंत्री बनना चाहता था, लेकिन उन्हें जनता ने नकार दिया। कांग्रेस के मंत्री विधायक और मंत्री नहीं, बल्कि मुख्यमंत्री बनने के लिए चुनाव लड़ते हैं।

महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि आज भी कांग्रेस में जितने लोग हैं उतने गुट हैं। कोई नेता प्रतिपक्ष, कोई प्रदेश अध्यक्ष व मुख्यमंत्री बनना चाहता है। जो चिंतन और मंथन कर विपक्ष की भूमिका को भी सही तरीके से नहीं निभा पा रहें है। भाजपा ने योजनाओं को आगे बढ़ाने का काम किया, युवा नेतृत्व के साथ हमें इसका परिणाम मिला।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा ने चुनाव में जो कहा उसे वह आगे बढ़ाने का काम कर रही है। पीआरडी जवानों को लेेकर की गई घोषणाओं पर उन्होंने कहा कि पीआरडी में महिलाओं की संख्या को कम से कम तीन प्रतिशत बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा सरकार पीआरडी एक्ट में भी संशोधन करने जा रही है।