देहरादून। उत्तराखंड राज्य आन्दोलनकारी मंच के सदस्यों ने वरिष्ठ राज्य निर्माण आन्दोलनकारी मोहन सिंह खत्री को उत्तराखंड राज्य बाल कलयाण परिषद का उपाध्यक्ष मनोनीत होने पर पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत एवं अभिनन्दन किया।
इस अवसर पर राज्य आन्दोलनकारी सम्मान परिषद के उपाध्यक्ष सुभाष बथ्र्वाल एवं वरिष्ठ राज्य निर्माण आन्दोलनकारी रविन्द्र जुगरान ने कहा कि मोहन सिंह खत्री ने राज्य आन्दोलन में महत्वपूर्ण भूमिका तो निभाई ही वे राज्य बनने के उपरान्त लगातार जन सेवा का कार्य करते आ रहे हैं निश्चित रूप से बाल कल्याण परिषद को उनके अनुभवों का लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर उत्तराखंड राज्य आन्दोलनकारी मंच के अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी, प्रवक्ता प्रदीप कुकरेती, ओमी उनियाल, श्रीमती द्वारिका बिष्ट, पृथ्वी सिंह नेगी, केशव उनियाल, पार्षद अशोक डोबरियाल, मोहन बहुगुणा, विनय बलूनी, रामलाल खंडूरी, रामेश्वरी परमार, राधा तिवारी, पुष्पलता सिलवाना, नरेन्द्र नौटियाल, संजय बलूनी चन्द्रकिरण राणा, पूरन सिंह लिंगवाल, अनीता सक्सेना, रघुवीर तोमर आदि उपस्थित थे।
