Breaking News

मालसी डियर पार्क में वृक्षारोपण कर मोहन खत्री ने दिया संदेश– “धरती हमारा घर है, इसे बचाना हम सबका कर्तव्य”

मालसी डियर पार्क में वृक्षारोपण कर मोहन खत्री ने दिया संदेश– “धरती हमारा घर है, इसे बचाना हम सबका कर्तव्य”

देहरादून।  भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के कोषाध्यक्ष मोहन खत्री द्वारा आज 5 जून 2025 को विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर मालसी डियर पार्क देहरादून में वृक्षारोपण किया गया।

इस अवसर पर मोहन खत्री ने कहा कि यह केवल एक दिन नहीं बल्कि एक अवसर है एक आवाहन है कि हम सभी अपने पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारियां को समझें और उन्हें निभाएं। हम जिस ग्रह पर रहते हैं वह हमारा घर है यह हमें जीवन देता है भोजन देता है पानी देता है और और उसे चीज को संभव बनाता है जिसकी हमें आवश्यकता है लेकिन दुर्भाग्य वश आज हम अपने इसी घर को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

खत्री ने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ और सुंदर बनाने हम सभी को आगे आना चाहिए और वृक्षारोपण अवश्य करना चाहिए।