देहरादून। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर उत्तराखंड बाल कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष, भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी उत्तराखंड के कोषाध्यक्ष, राज्य आंदोलनकारी एवं समाजसेवी मोहन खत्री ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि प्रकृति मानव जीवन का आधार है और इसकी सुरक्षा के बिना स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधारोपण करने, जल संरक्षण को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने तथा प्लास्टिक के उपयोग को न्यूनतम करने की अपील की।

मोहन खत्री ने कहा कि आज की पीढ़ी का दायित्व है कि वह आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, हरित और सुरक्षित पृथ्वी छोड़कर जाए। उन्होंने कहा कि एक पेड़ लगाने से न केवल पर्यावरण को लाभ मिलता है, बल्कि अनेक जीवों का जीवन भी सुरक्षित होता है। वहीं जल संरक्षण से भविष्य की पीढ़ियों को जल संकट से बचाया जा सकता है।
उन्होंने सभी नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास करने तथा प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
