Breaking News

मंत्री के कार्यों की हो जांच, सांच को क्या आंच: प्रवक्ता


देहरादून: कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में अमर उत्तराखंड से हुई मुलाकात में कांग्रेस के वरिष्ट नेता और हाल में बने प्रदेश प्रवक्ता सूरज नेगी ने कहा बद्री केदार मँन्दिर समिति के पूर्व अध्यक्ष और काँग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष पर मँत्री धन सिंस रावत द्वारा लगाए गये सब आरोप बेबुनियाद हैं।नेगी ने कहा कि गणेश गोदियाल पहले अध्यक्ष हैं जिन्होंने पद पर रहते किसी तरह का कोई भ्रष्टाचार नहीं किया।

वरिष्ट नेता प्रदेश प्रवक्ता शीसपाल सिंह बिष्ट ने कहा मँत्री के पद पर रहते हुए,सहकारिता विभाग में नियुक्ति घोटाला हुआ, भाई भतीजावाद हुआ उसकी जाँच हो,सहकारी बैंक में 36करोड़ के शेयर ऐसी कँपनियों के खरीदे जो ब्लैक लिस्टेड थी।और सेबी की निगरानी में थी।मँत्री ने ये समझिए इतनी बडी़ धनराशि भी डुबो दी।शूगर मिल को मँत्री जी ने 36 करोड़ रुपया लोन दिया वो किन नियमों के तहत दिया ये मँत्री बताऐं।उच्च शिक्षा में 56 नियुक्तियाँ हुई इसमें भी नियुक्ति घोटाला हुआ जिसकी भी जाँच की जानी चाहिए।स्वास्थ्य,शिक्षा,का तो बुरा हाल है।

उन्होंने कहा मँत्री द्वारा किए गये घोटालों की जाँच की जानी चाहिए।हमारे नेता गणेश गोदियाल जी पर राजनैतिक प्रतिद्वँन्दिता के कारण ये लोग आरोप लगा रहे हैं।पूरे प्रकरण की जाँच की जानी चाहिए और दूध का दूध पानी का पानी होना चाहिए।