देहरादून। स्वरोजगार कर रहे रेहड़ी पटरी ,फुटपाथ व्यवसायियों की जगह जगह बेदखली तथा सामान जब्ती के खिलाफ आज एक प्रतिनिधिमण्डल ने नगर आयुक्त नमामि बंसल से भेंटकर उन्हें ज्ञापन दिया तथा उनसे अनुरोध किया कि वे तत्काल इन लधु व्यवसायियों का उत्पीड़न रोकें । प्रतिनिधिमण्डल ने नगर आयुक्त महोदय को बताया कि लधुव्यवसासिंयो का रोजगार न होने के कारण उनके परिवार भुखमरी के कगार पर हैं ।
प्रतिनिधिमण्डल को आयुक्त ने बताया कि नगरनिगम द्वारा सबकुछ माननीय कोर्ट के निर्देश पर किया जा रहा है । प्रतिनिधिमण्डल ने नगर आयुक्त को बताया कि माननीय सुप्रीम कोर्ट ने समाज के सबसे निचले हिस्से के इन लधु कारोबारियों को आर्थिकी का महत्वपूर्ण हिस्सा माना है तथा केन्द्र एवं राज्य सरकारों को इनके हितलाभ देखते हुऐ वेन्डरजोन नीति घोषित करने के आदेश जारी दिये हैं ।केन्द्र सरकार द्वारा बर्ष 2014 में पथ विक्रेता अधिनियम 2014 का गजट नोटिफिकेशन जारी किया ।जिसे हमारी राज्य सरकारें अभी समुचित ढंग से लागू नहीं कर हैं ।जिस कारण आयेदिन इन गरीबों को उत्पीड़न का शिकार होना पड़ता है ।

प्रतिनिधिमण्डल नगर आयुक्त से फुटपाथ व्यवसासियों का उत्पीडन रोकने तथा उन्हें यथास्थान रोजगार करने की मांग की है ।प्रतिनिधिमण्डल ने उन्हे अवगत करवाया कि पूर्व में भी सभी उचित माध्यमों समुचित कार्यवाही हेतु ज्ञापन दिये गये थे ।ज्ञापन में निम्नलिखित बिंदुओं पर प्रभावी कार्यवाही की अपेक्षा की है :-
(1) देहरादून में सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देशों के अनुरूप वेन्डरजोन लागू किया जाये इस क्षेत्र में लगे व्यवसायियों को यथावत रोजगार करने दिया जाये ।
(2)अभियान के दौरान इन व्यवसायियों का जब्त सामान लौटाया जाये ।
नगरनिगम आयुक्त ने न
न्यायोचित कार्यवाही का* आश्वासन दिया ।
प्रतिनिधिमण्डल में सीपीआईएम सचिव अनन्त आकाश सीआईटीयू महामंत्री लेखराज ,उपाध्यक्ष भगवन्त पयाल, सचिव अभिषेक भण्डारी ,बिनिता ,सुरेन्द्र बिष्ट ,दीपक कुमार ,महेन्द्र राय आदि मौजूद थे ।
