Breaking News

महेंद्र भट्ट ने संभाला भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष का पद

देहरादून: भाजपा के वरिष्ठ नेता महेंद्र भट्ट भाजपा उत्तराखंड के नए प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। इसस पहले उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी मदन कौशिक के कंधों पर थी। 

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने महेंद्र भट्ट को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। भट्ट बद्रीनाथ और नन्दप्रयाग विधानसभा के विधायक भी रह चुके हैं। साथ ही उत्तराखंड भारतीय युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। विभिन्न प्रदेशों में भाजपा के चुनाव प्रभारी का दायित्व भी रहा है ‌।