Breaking News

ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले का हुआ निधन

देहरादून: ब्राजील के महान फुटबॉलर एडसन अरांतेस डो नैसिमेंटो (पेले) का 82 साल की उम्र में निधन हो गया| इस बात की जानकारी उनके परिवार ने दी है| वह कैंसर से जूझ रहे थे।

बता दें, पेले फुटबॉल के सर्वकालिक महान खिलाड़ी माने जाते हैं और तीन बार के विश्व कप विजेता रह चुके हैं। उन्होंने 92 मैचों में 77 गोल किए। एक पेशेवर फुटबॉलर के रूप में पेले ने कुल तीन बार फीफा विश्व कप (1958, 1962, 1970) जीता जो अभी भी एक व्यक्तिगत फुटबॉलर के लिए एक रिकॉर्ड है।