Breaking News

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कृष्णकांत पांडे की हार्ट अटैक से हुई मौत

देहरादून: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सेवा दल के वरिष्ट नेता का निधन हो गया है। उनके निधन पर कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष ने अपना दुख व्यक्त किया हैं।

महाराष्ट्र के नांदेड़ जिले में मंगलवार को चल रही कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सेवा दल के महासचिव कृष्णकांत पांडे की हार्ट अटैक के कारण मौत हो गई|

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट कर कृष्णकांत के निधन पर दुख जताया। राहुल ने लिखा कि कृष्णकांत पांडे जी का निधन पूरे कांग्रेस परिवार के लिए बहुत दुखद है। देश के लिए उनका समर्पण हमें सदा प्रेरणा देता रहेगा।