Breaking News

उत्कृष्ट योगदान के लिए कठूड़ की आशा देवी को किया सम्मानित

चमोली/ कठूड़: उत्कृष्ट कार्य के लिए कठूड़ महिला सदस्य सम्मानित ने दो अक्टूबर के अवसर पर आशा देवी ग्राम पंचायत कठूड़ सदस्या को वन पंचायत भूमि से अतिक्रमण हटाये जाने के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रमुख वन संरक्षक उत्तराखंड सरकार की ओर से प्रस्सति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित कियाI प्रभागीय वनाधिकारी केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग गोपेश्वर इन्द्र सिंह नेगी ने अपने हाथो से सम्मानित कियाI

दो अक्टूबर के अवसर पर केदारनाथ वन प्रभाग गोपेश्वर के सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सम्मानित आशा देवी ने कहा कि उक्त भूमि को हमारे गांव के पूर्वजों को समर्पित किया जाय, तथा उक्त भूमि को सुन्दर वन बना कर एक उदाहरण दिया जाय,

आशा देवी के ज्येष्ठ पुत्र रमेश चंद्र ने कहा कि आज हमारे परिवार के लिए सबसे बड़ी खूशी की बात है, महिला मंगल अध्यक्षा ऊषा कनवासी व ग्राम पंचायत के प्रमुख ब्यक्ति लक्ष्मण कनवासी ने भी आशा देवी को सम्मानित होने पर कहा कि यह हमारे ग्राम पंचायत के लिए बहुत खुशी की बात है, आशा देवी ने सरपंच कठूड़ व सुनील नाथन बिष्ट का विशेष आभार जताया

इस मौके पर सुबोध प्रेम विधा मन्दिर गोपेश्वर के छात्र व समस्त स्टाफ व केदारनाथ वन्य जीव प्रभाग के सभी अधिकारी व कर्मचारी वन पंचायत सरपंच कठूड़ धमेंद्र शैलानी व सामाजिक कार्यों से जुड़े सुनील नाथन बिष्ट भी उपस्थित रहे,