Breaking News

भाजपा प्रदेश प्रभारी से मिले जोशी

देहरादून:  काबीना मंत्री बनने के बाद पहली बार नई दिल्ली पहुंचे गणेश जोशी ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं भाजपा उत्तराखण्ड के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम से मुलाकात की। उन्होंने दुष्यंत गौतम का आभार जताया और प्रदेश की कई समस्याओं के सम्बन्ध में उनके साथ चर्चा की।

मंत्री जोशी को दिये गये स्नेह एवं सम्मान के लिए उन्होंने प्रदेश प्रभारी का आभार जताया। जोशी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के संगठन में पूरी तरह से लोकतांत्रिक व्यवस्था है।

जहां कोई भी पार्टी कार्यकर्ता अपनी मेहनत और कार्यकुशलता के दम पर आगे निकल सकता है। बाकी कांग्रेस और सपा जैसे दल परिवारवाद से घिरे है। जोकि देश के लोकतांत्रिक मूल्यों से भद्दा मजाक है।