Breaking News

खेल के साथ-साथ अन्य गतिविधियां करना जरूरी: स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री

देहरादून: राजकीय प्राथमिक विद्यालय ननूरखेड में रेड क्रोस सोसाइटी द्वारा आयोजित बच्चों को हाजिंनिग किट वितरण किए गए। इस मौके पर प्रदेश के स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत पहुंचे और बच्चों को हाजिंनिग वितरण किया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने बच्चों के विकास के बारे मे बात की और कहा कि खेल के साथ-साथ अन्य गतिविधियां करना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि विनम्रता व्यक्ति को महान बनाती है। संस्कार एवं विनम्रता वाला व्यक्ति जीवन में कुछ अच्छा कर ही लेता है। ऐसे व्यक्ति समाज की अनमोल निधि होते हैं। लिखना पढऩा खेलना कूदना अच्छे संस्कार व विचार होन चाहिए।

चेयरमैन कुन्दन सिंह टोलिया ने बच्चों को रेड क्रोस सोसाइटी के द्वारा किए जा रहे कार्यो की बारे में जानकारी देते हुए कहा कि यह संस्था प्रदेश व आम जन के हित में ठोस कार्य कर रही है। निरंतर चलने का नाम जीवन है। छात्रों को शुभकामनाएं देते जीवन में सदैव सकारात्मक रहते हुए, देश के लिए कुछ करने की प्रेरणा दी।

इस मौके पर 169 बच्चों को हाजिंनिंब किट बितरण किया गया। इस मौके पर सोसाइटी के कोषाध्यक्ष मोहन सिंह खर्ती ने बच्चों को आर्शीवाद दिया और उनके भविष्य की शुभकामनात करते हुए कहा कि बच्चे देश के भष्यि है उन्हें अपने जीवन में आगे बढना चाहिए और देश प्रदेश के साथ-साथ स्कूल व अपने मां बाप का नाम रोशन करना चाहिए यह संस्कार बच्चों में होना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि देश है तो हम हैं। देश के पीछे सब कुछ अच्छा लगता है। देश को अच्छा करने के लिए हर नागरिक का योगदान होता है। जिस देश का हर नागरिक अच्छा है, तो देश अपने आप ही अच्छा हो जाता है।