देहरादून। दून अस्पताल में उपचार में हुआ सुधारदेहरादून प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में सबसे बड़ा और विश्वसनीय अस्पताल उत्तराखंड राज्य बनने से पूर्व से ही दून चिकित्सालय माना जाता रहा है। जहां पर मरीजों को अच्छा उपचार आसानी से उपलब्ध हो जाता है। राज्य निर्माण के बाद अस्पताल को आधुनिक सुख-सुविधाओं से सुसज्जित कर दिया गया है। जहां पर फिजीशियंन, सर्जन,अर्थोपैडिक, न्यूरोलॉजिस्ट,गायनौलोजिस्ट, डर्मटॉलजिस्ट, कार्डियोलॉजिस्ट, चिकित्सक नियुक्त हैं और अपनी सेवाएं दे रहे हैं

यहां पर एकसरै, अल्ट्रासाउंड,सीटी स्कैन,एम आर आई,सहित सभी आधुनिक उपकरणों से मरीजों का उपचार किया जाता है। बड़े दिनों बाद जब हम अस्पताल में पहुंचे तो यहां के हालात जाननै की कोशिश की एक दिन में लगभग2000से अधिक संख्या में मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं जो अलग अलग बीमारियों से पीड़ित हैं हमने जब अर्थोपैडिक मरीज सौम्या से उपचार की जानकारी चाही तो उन्होंने कहा व्हीलचेयर पर बैठी हूं और धीरे-धीरे स्वस्थ हो रही हूॅ़ं और यहां पर बहुत अच्छा इलाज हो रहा है।हम जब अस्पताल के न्यूरो विभाग में पहुंचे तो वहां पर मरीजों की खासी भीड़ लगीं हुई थी जोकि डा0बी पी तिवारी जी को खुद की बीमारी दिखाने के लिए आए हुए थे,लाईन में खड़े सभी मरीज अपने अपने इलाज और उपचार से संतुष्ट थे।हमने भी खुद का चैकअप करवाना मुनासिब समझा हो हम भी संतुष्ट हुए। दवाईयां अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं और मरीजों को मिल रही हैं।जो दवाईयां उपलब्ध नहीं हैं उन्हें मरीज अपनी सुविधानुसार खरीद रहे हैं और स्वस्थ हो रहे हैं

समय कम होने के कारण वार्डों में नहीं जा पाया अगली बार आपको वार्डों में एडमिट मरीजों की जानकारी दूंगा।तब तक बने रहिए हमारे संग और देखते रहिए पढ़ते रहिए,अमर उत्तराखंड…..
ये थी चिकित्सा को लेकर हमारी खबर आपकी नजर देखते रहिए पढ़ते रहिए अमर उत्तराखंड….
